जोगसर थाना अन्तर्गत एक अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में दिनांक-19.02.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि जोगसर थाना अन्तर्गत नागर मॉल के समीप एक अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने के नियत से अवैध हथियार के साथ घुम रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में एक अभियुक्त 01. आलोक कुमार उर्फ छोटु पासवान पिता-शंकर पासवान सा०-खरमनचक थाना-जोगसर जिला-भागलपुर को एक अवैध देशी कट्टा के साथ विधिवत् गिरफ्तार कर इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-

01. देशी कट्टा :- 01

> गिरफ्तारीः-01. आलोक कुमार उर्फ छोटु पासवान पिता-शंकर पासवान सा०-खरमनचक थाना-जोगसर जिला-भागलपुर।

छापामारी दल :-

01. पु०अ०नि० मंटु कुमार थानाध्यक्ष, जोगसर थाना।

02. पु०अ०नि० योगेश कुमार, जोगसर थाना।

03. पु०अ०नि० रंगलाल कुमार, जोगसर थाना।

04. स०अ०नि० सतीश कुमार, जोगसर थाना।

05. सि०/363 विक्की कुमार, जोगसर थाना।

06. सि0/1703 नीतेश कुमार, जोगसर थाना।

07. चा०सि०/93 अंकित कुमार, जोगसर थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!