कार्यपालक सहायकों का कैंडल मार्च, 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर।

भागलपुर में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई के बैनर तले कार्यपालक सहायकों ने शुक्रवार को अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय गेट के समीप कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बिहार सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

संघ के उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि कार्यपालक सहायक लंबे समय से वेतनमान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपेक्षा है कि या तो उन्हें नियमित वेतनमान दिया जाए या फिर न्यूनतम मजदूरी इतनी तय की जाए कि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिसके कारण उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा और आगे की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!