कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि पर पटना में होने वाले भव्य कार्यक्रम में भागलपुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग बोले जेड हसन।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रत्याशी रहे एस जेड हसन ने कहा कि आगामी 17 फरवरी 2026 को पटना के बापू सभागार में जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम में भागलपुर जिले से हजारों कार्यकर्ता नेता पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे,
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव होंगे,
लगातार हम लोग संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करके कार्यक्रम में जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं,
एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के हबीबपुर प्रधान कार्यालय से 16 फरवरी को बस से कार्यकताओं के जाने का भी इंतजाम किया है,
इस कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के जीवनी को अपने अंदर आत्मसात करने का समय है, उनके सामाजिक न्याय, कमजोर वर्गों को हक अधिकार दिलाने, एवं समाज में एकता समानता बना रहे इसको लेकर जो उन्होंने कार्य किया है उसी को लालू प्रसाद यादव ने आगे बढ़ाया है अब समय आया है कि हम सब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इस मुहिम को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे, सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी नीति के खिलाफ, युवाओं दलितों, किसानों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुल्म और अन्याय के विरोध में कर्पूरी ठाकुर के नीति सिद्धांत पर चलते हुए संघर्ष करेंगे,
एस जेड हसन लगातार आम आवाम से भी कार्यक्रम में पटना चलने का भी अनुरोध कर रहे हैं
भवदीय
जेड हसन प्रधान कार्यालय
हबीबपुर, नाथनगर विधानसभा।
