कार्यपालक सहायकों का 11 सूत्री मांग पत्र सांसद अजय मंडल को सौंपा, स्थायीकरण और राज्यकर्मी का दर्जा प्रमुख मुद्दा

भागलपुर। संवाददाता शुभम कुमार

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की भागलपुर इकाई ने बुधवार को सांसद अजय मंडल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने स्पष्ट कहा कि वर्षों से संविदा पर काम कर रहे कार्यपालक सहायकों को अब स्थायी किया जाए और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए।

संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि कार्यपालक सहायक लगातार बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद इसके आज तक उन्हें स्थायी सेवा का लाभ, वेतनमान और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।

मुख्य मांगों में सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण, मानदेय में सुधार, शैक्षणिक योग्यता में उन्नयन, ईपीएफ का लाभ, आकस्मिक निधन पर मुआवजा, स्वास्थ्य बीमा, मृतक सहायकों के आश्रितों को नौकरी और गृह जिला में स्थानांतरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

संघ का कहना है कि राज्य के अन्य विभागों के संविदा कर्मियों को पहले ही नियमितीकरण और वेतनमान का लाभ मिल चुका है, लेकिन कार्यपालक सहायकों को अब तक वंचित रखा जाना अन्याय है। संघ ने अपील की है कि सांसद अजय मंडल इन मांगों को सरकार तक पहुंचाएं और उनके स्थायीकरण की दिशा में ठोस पहल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!