कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उराने की धमकी

 

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद पूरे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

धमकी मिलने के तुरंत बाद जिलाधिकारी (DM) आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक (SP) शिखर चौधरी भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे।
तलाशी अभियान: सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली जा रही है। क्यूआरटी (QRT), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया है।
कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज किया है और ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।
अन्य कोर्ट भी निशाने पर: कटिहार के साथ-साथ बिहार के कई अन्य जिलों जैसे हाजीपुर, किशनगंज और सीवान के सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली है।
वर्तमान में कटिहार कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!