कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के केहुनियाँ गांव निवासी इंदल कुमार रविदास के लापता होने पर पुलिस कर रही खोजबीन
प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियाँ गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी इंदल कुमार रविदास उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्ग जनार्दन रविदास की बीते बुधवार की रात्रि से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर लापता इंदल के बड़ा भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से अपने छोटे भाई इंदल कुमार रविदास की बरामद करने की मांग किया है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बसनी बहियार से लापता इंदल का बाइक एवं गमछा बरामद किया है।घटना की सूचना पर एफ एसल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मामले की जानकारी पाकर सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर लापता इंदल के परिजनों एवं उनके दोस्त से पूछताछ किया। लापता इंदल के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर पुलिस को अपने भाई इंदल का प्रेम प्रसंग का मामला केहुनियां केवट टोला निवासी जीतू केवट की धर्मपत्नी संजना देवी के बारे में बताया है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रेमिका संजना देवी को अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। इंदल की लापता होने से इंदल की पत्नी सोनी देवी,माँ मसोमात मीरा देवी,भाई तथा दो छोटे छोटे बच्चे सहित अन्य परिजनों ने सदमे में है।
घटना के संबंध में प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लापता इंदल कुमार रविदास के बड़े भाई बादल रविदास के द्वारा लापता होने को लेकर लिखित आवेदन दिया है पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।उक्त मामला प्रेम प्रसंग के एंगल से जोड़ कर देखा जा रहा है जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
