खरमनचक में दीवार गिरने व जलजमाव की समस्या पर महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण, स्थाई समाधान के दिए निर्देश।

 

खरमनचक में दीवार गिरने व जलजमाव की समस्या पर महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण, स्थाई समाधान के दिए निर्देश।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के खरमनचक क्षेत्र में हथिया नाला के ओवरफ्लो होने से गिरी दीवार और बेसमेंट में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज माननीय महापौर द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप महापौर , संबंधित वार्ड पार्षद, सहायक व कनीय अभियंता, योजना शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने प्रभावित स्थल का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रिटिश कालीन ‘हथिया नाला’ के पक्कीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करना निगम की प्राथमिकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्य निर्देश:

क्षतिग्रस्त नाले का तत्काल निर्माण और मलबे की सफाई।

हथिया नाले के पक्कीकरण हेतु लंबित DPR पर त्वरित कार्रवाई।

संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर NOC की प्रक्रिया जल्द पूरी करना।

महापौर ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा और जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान बहुत जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!