ठाकुरगंज खरना गांव में 12 फरवरी 2026 को एक भव्य एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दीनी तालीम पूरी करने वाले कई बच्चों (हाफ़िज़) के सर पर दस्तारबंदी की ताज सजाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
कॉन्फ्रेंस में बतौर नकीबत मशहूर आलिमे-दीन मौलाना काफिल अंबर कलकत्वी शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम को खिताब करने के लिए अल्लामा व मौलाना नोमान अख्तर फ़ैज़ुल जमाली (शायर) और अल्लामा व मौलाना अख्तर परवाज़ नईमी मौजूद रहेंगे। उलेमा-ए-किराम अपने बयानों के जरिए कुरआन की तालीम, उसकी अहमियत और समाज में उसकी भूमिका पर रोशनी डालेंगे।
इस मौके पर जिन बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- मोहम्मद अर्सिल रज़ा, पिता – मोहम्मद तमज़ीद (खरना)
- मोहम्मद इंतिख़ाब, पिता – मोहम्मद शाहिद (सतबोलिया)
- मोहम्मद ज़िबरान, पिता – मोहम्मद जमालुद्दीन (दिल्ली)
- मोहम्मद दिलशाद, पिता – वसीकुल हक़ (काशीबाड़ी, किशनगंज)
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस न सिर्फ हाफ़िज़ बच्चों की हौसला अफजाई के लिए है, बल्कि समाज में दीनी और तालीमी शऊर को मजबूत करने की एक कोशिश भी है। उन्होंने इलाके के लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत कर कार्यक्रम को कामयाब बनाने की अपील की है।
कॉन्फ्रेंस के दौरान नात-ओ-मनक़बत और तकरीरों का भी खास इंतजाम रहेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और मेहमानों के इस्तकबाल की खास व्यवस्था की गई है।
