किशनगंज में जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन, मतदाता जागरूकता का भी दिया संदेश

किशनगंज।जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य उद्घाटन अशफाक उल्ला खान स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा यह अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील की।

इसके साथ ही आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं दर्शकों से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की और कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव रखता है।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!