किशनगंज।
किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत कुसियारी पंचायत में रविवार को एक खास राजनीतिक मुलाकात हुई। पंचायत के लोकप्रिय मुखिया जनाब मुमताज साहब के आवास पर किशनगंज के पूर्व विधायक और कद्दावर कांग्रेस नेता जनाब कमरूल होदा साहब का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं रही, बल्कि पोठिया प्रखंड की राजनीतिक नब्ज और भविष्य की रणनीति को समझने का एक अहम प्रयास मानी जा रही है। मुखिया मुमताज साहब द्वारा आयोजित चाय की दावत पर दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में आपसी सहयोग और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। यह मुलाकात इस बात का संकेत देती है कि कांग्रेस पार्टी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की प्रक्रिया लगातार मजबूत हो रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की बैठकों से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह संदेश भी जाता है कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मज़बूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
