किशनगंज: जिले के जिला पदाधिकारी (डीएम) द्वारा हर शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा जनता दरबार आम जनता के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। इस पहल के तहत डीएम स्वयं ग्रामीणों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं और तत्परता से उन पर कार्रवाई भी कर रहे हैं।
जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे नागरिक अपनी समस्याओं को खुलकर रखते हैं। डीएम द्वारा उनकी बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है और संबंधित विभागों को त्वरित निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इस पहल से जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए डीएम को दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज तक कभी इतनी आसानी से प्रशासन तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाए थे। अब हर शुक्रवार एक नई उम्मीद लेकर लोग जिला मुख्यालय पहुंचते हैं।
जनता ने डीएम की कार्यशैली की तारीफ करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की है। जिले में यह पहल अन्य जिलों के लिए एक मिसाल बन सकती है