निर्वाचन तैयारी को लेकर किशनगंज में समीक्षा बैठक

बिहार ब्यूरो नजमुल हसनैन ज़की

किशनगंज।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिला पदाधिकारी किशनगंज, श्री विशाल राज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्वाह्न 11 बजे से हुई, जिसमें जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कोषांगवार निर्वाचन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कोषांगों को तत्काल क्रियाशील करें और सौंपे गए दायित्वों का त्रुटिरहित एवं समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव की तैयारी से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा निर्धारित अंतराल पर की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में सभी नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यदि किसी कारणवश कोई नोडल पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाता है तो उस कोषांग का सहायक नोडल पदाधिकारी बैठक में भाग लेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं सफल चुनाव संचालन के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!