किशनगंज: पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गलगलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, बंगाल बस स्टैंड की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 24 बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब (कुल 09 लीटर) बरामद की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान अजीत कुमार साहनी (उम्र 22 वर्ष), पिता- अशरफी साहनी, निवासी- ठाकुरगंज वार्ड संख्या 01, थाना- ठाकुरगंज, जिला- किशनगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
