किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड स्थित कस्बा कलियागंज पंचायत के गौरीहाट में स्मैक और गांजे का अवैध कारोबार पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि अगर इस पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ी पूरी तरह प्रभावित होगी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नशे के इस प्रभाव के कारण न तो बच्चे ठीक से पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही कोई युवा ढंग का काम कर पा रहा है। स्मैक जैसे खतरनाक नशे ने कई युवाओं की जिंदगी तबाह कर दी है, वहीं चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हुई है।
इस मामले को पहले भी कई बार मीडिया में उजागर किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोग जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से अनुरोध कर रहे हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और गौरीहाट में युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाएं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सक्रिय हुआ, तो यहां की आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुधारा जा सकता है और समाज में बढ़ते अपराध पर भी लगाम लगाई जा सकती है।
जिलावासियों की उम्मीद है कि अधिकारियों की मदद से गौरीहाट में नशे का कारोबार नियंत्रित किया जाएगा और युवाओं को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य मिलेगा।
