13 रमजान के मौके पर अनीसुर्रहमान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद, गांव में दिखी एकता की मिसाल

किशनगंज: भातगांव पंचायत के नेमिगुरी गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर 13 रमजान को अनीसुर्रहमान द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद उपस्थित रहे।

सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने सभी रोजेदारों और क्षेत्रवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

इफ्तार पार्टी में युवा प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख गुलाम मोहिउद्दीन, मास्टर मुजफ्फर आलम, मास्टर मुरसलीन, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 के उम्मीदवार नजमुल हसनैन उर्फ जकी, मास्टर आजाद हुसैन,गणेश प्रसाद,फकटोल,रियाज़, (सांसद प्रतिनिधि) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और क्षेत्र में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।

इफ्तार पार्टी का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!