किशनगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोल कॉल आयोजित

किशनगंज: जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानांतर्ग कर्मियों का रोल कॉल लिया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन तथा कार्यों की समीक्षा की गई।

रोल कॉल के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

इस पहल को पुलिस प्रशासन द्वारा अनुशासन एवं कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!