किशनगंज से शुरू हुआ “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान, महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की नई पहल

किशनगंज। जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की गई। इस महत्वाकांक्षी पहल का विधिवत शुभारंभ  विधायक इजहारुल हसन ने सदर अस्पताल प्रांगण में फीता काटकर किया।

अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करने, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं।

इस अवसर पर विधायक इजहारुल हसन ने कहा कि परिवार और समाज की सशक्त नींव एक स्वस्थ महिला से ही संभव है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे संकोच छोड़कर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और समय-समय पर जांच करवाएं।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!