किशनगंज में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान युद्ध स्तर पर जारी, डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने अठगछिया में किया निरीक्षण

किशनगंज: जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्पर्श गुप्ता, आईएएस द्वारा दिघलबैंक प्रखंड के अठगछिया पंचायत का दौरा किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने गणना प्रपत्र वितरण और समेकन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित बीएलओ से प्रपत्रों की स्थिति और दस्तावेज सत्यापन की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज किया जाए।

डीडीसी ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *