किशनगंज में 50 आर्टिजन महिलाओं को सिलाई मशीन व हैंडीक्राफ्ट एंब्रॉयडरी टूलकिट वितरित

किशनगंज,  जिला किशनगंज में आज कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग एवं जननिर्माण केंद्र की पहल पर 50 आर्टिजन महिलाओं के बीच सिलाई मशीन सहित हैंडीक्राफ्ट एंब्रॉयडरी टूलकिट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में कपड़ा मंत्रालय, हैंडीक्राफ्ट विभाग के अधिकारी श्री अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को प्रदान की गई टूलकिट के उपयोग और उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह वितरण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के प्रांगण में आयोजित किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिलाई कार्य महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल महिलाएं अपनी आजीविका में सुधार कर सकती हैं, बल्कि आसपास की अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर सकती हैं, जिससे सामुदायिक स्तर पर आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, मजिस्ट्रेट सह अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, श्रीमती ऊषा देवी ने कहा कि जन निर्माण केंद्र की यह पहल जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने 50 महिलाओं को सिलाई केंद्र खोलने हेतु प्रेरित करते हुए इसे जिले के लिए “अत्यंत महत्वपूर्ण कदम” बताया।

जन निर्माण केंद्र के सचिव श्री राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित 50 आर्टिजन महिलाओं को पहले मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद टूलकिट और मशीनें प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं की आजीविका विकसित करने की दिशा में एक प्रमाणित और सार्थक पहल है।

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री रचना देवी, श्री दीपक कुमार सहित जन निर्माण केंद्र की टीम—संध्या कुमारी, मुजाहिद आलम, अनावा, अंजुम और कुणाल—उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने कौशल को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!