भागलपुर स्थित सागर टेलीकॉम LG बेस्ट शॉप में एक विशेष लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40–50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर LG कंपनी के नए माइक्रोवेव ओवन के उपयोग और उसमें स्वादिष्ट भोजन बनाने की विधियों की जानकारी दी गई।

आज भागलपुर स्थित सागर टेलीकॉम LG बेस्ट शॉप में एक विशेष लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40–50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर LG कंपनी के नए माइक्रोवेव ओवन के उपयोग और उसमें स्वादिष्ट भोजन बनाने की विधियों की जानकारी दी गई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

कार्यक्रम में LG के प्रशिक्षक Sanjeev Sinha ने उपस्थित महिलाओं को विस्तार से बताया कि माइक्रोवेव ओवन में किस प्रकार कम समय में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने ऊर्जा की बचत (Energy Saving) के विभिन्न तरीकों पर भी प्रकाश डाला, जिससे घरेलू खर्च को कम किया जा सके।

इस कार्यक्रम में सागर टेलीकॉम के प्रोपराइटर Kamlesh Kumar Singh, उनकी पत्नी Shubha Suman, माँ आनंदी संस्था की संस्थापिका Priya Soni सहित उनके सहयोगी, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष Rajiv Kumar, Pancham Kumar एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सागर ग्रुप द्वारा वर्तमान में मोबाइल शॉप, होम अप्लायंसेज शॉप, कंप्यूटर शॉप तथा गोडरेज इंटरियो का शोरूम भी सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है, जिससे आधुनिक उत्पादों की व्यापक सुविधा उपलब्ध हो रही है।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक किचन तकनीक से जोड़ना और उन्हें स्मार्ट एवं ऊर्जा-कुशल कुकिंग के लिए जागरूक करना था। उपस्थित महिलाओं ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

सागर टेलीकॉम द्वारा इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रखने की बात कही गई, ताकि अधिक से अधिक लोग नई तकनीक का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!