लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास मुख्य सड़क पर चल रहा अवैध यूरिया सेंटर

लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास मुख्य सड़क पर चल रहा अवैध यूरिया सेंटर

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाइपास सड़क किनारे अवैध यूरिया सेंटर(नकली डीईएफ) धड़ल्ले से चल रहा है।इस यूरिया सेंटर का संचालन नवगछिया पुलिस जिले के खरीक निवासी रजनीश यादव व उसका बड़ा भाई करता है। बताते चलें कि इस अवैध यूरिया सेंटर का मालिक औधोगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है।जब हमारी टीम ने दुकान मालिक से पूछताछ शुरू किया तो उन्होंने बताया कि हमारा भाई जीरो माईल थाना में 112 में है उसी से बात किजिए। दुकान संचालक ने अपने मोबाइल से जब बात कराया तो 112 टीम के जवान ने कहा भाई छोड़ दिजिए वह मेरा ही दुकान है।इस बात से यह स्पष्ट हो जाती है कि यह यूरिया सेंटर बिल्कुल ही अवैध है न जीएसटी और न कोई आईएसओ सर्टिफिकेट, सड़क किनारे वाहन मालिकों के आंख में धूल झोंकने का कार्य चल रहा है।डीजल और पेट्रोल का कीमत ज्यादा है और यूरिया 40-42 रुपए लीटर, वाहन मालिकों से छिपाकर चालक डीजल व पेट्रोल के बदले आजकल यूरिया का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका दुष्परिणाम समय से पहले इंजन में खराबी भी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!