मां चैती दुर्गा की नम आंखों से नाथनगर समाज के लोगों ने दी विदाई

मां चैती दुर्गा की नम आंखों से नाथनगर समाज के लोगों ने दी विदाई

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिला के नाथनगर प्रखंड से निकली मां चैती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए वहीं पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि सीटीएस,मोहनपुर ,नरसिंह भगवान से नूरपुर के मां आशिन दुर्गा ,छठ ,काली पूजा जैसी प्रतिमा विसर्जन चांपा नदी में होते आ रही परंतु इस बार पुरानी सराय के बाईपास स्थित नगर निगम आयुक्त एवं महापौर महोदया के सहयोग से मां चैती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन इस बार वहीं बाईपास में की जा रही है। मनसकामनानाथ मंदिर से समाज के सभी वर्गीय लोग जुलूस में भव्य साज बाज के साथ मंदिर रास्ते से होकर पुरानी सराय होते हुए बाईपास पहुंचेगी ।अध्यक्ष ने बताया कि इस नौ दिन के पूजा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने नवापरायण का श्रवण किया भंडारे का भी इंतजाम नाथनगर समाज के लोगों के आशीर्वाद ने कोई कमी नहीं रहने दिया वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओ ने मंदिर प्रांगण से विशेष ध्यान रखा बूढ़े वृद्ध, बच्चे एवं युवतियां , महिलाएं को किसी भी तरह की व्यवस्थाओं में परेशानी नहीं होने दिया।पानी,चाय , शर्बत, एवं भंडारे को लेकर भक्तों में कोई कमी नहीं होने दिया नाथनगर समाज के लोगों ने।पूजा समिति के सदस्यों एवं जिला प्रशासन एवं समाज के हर वर्गीय के लोग मां चैती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन आपके मानसकामनानाथ मंदिर से सीटीएस होते हुए प्रतिमा की विसर्जन बाईपास में होगी।वहीं पूजा समिति के उपाध्यक्ष अमरकांत मंडल ने बताया कि नरगा कोठी, मोहनपुर से कई मां चैती दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन हो रही है जिला प्रशासन एवं नगर निगम और स्थानीय लोगों के सहयोग से ये पूजा मां चैती दुर्गा की सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!