मधुसूदनपुर फायरिंग कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर, जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया, मनोहरपुर में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में बैरिया निवासी रामजी यादव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 और डीआईयू टीम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई की। इसी क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी सनी कुमार (पिता- रामधीन यादव), निवासी मनोहरपुर नवटोलिया, थाना मधुसूदनपुर को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!