माघी पूर्णिमा पर बरारी गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ व गोताखोर तैनात 

 

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर। माघी पूर्णिमा के अवसर पर बरारी स्थित गंगा घाटों पर शनिवार सुबह से रविवार शाम तक ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ सरदार समुदाय के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बरारी सीढ़ी घाट, बरारी पुल घाट, मूसहरी घाट एवं कालीघाट पर एसडीआरएफ टीम, आपदा मित्र और प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
घाटों पर भीड़ अधिक होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!