मार्घी पुर्णिमा को अजगैविनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हर हर महादेव मईया पार्वती के जयकारों से अजगैविनाथ नगरी हुए गुंजायमान

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा को लेकर बिहार, झारखंड के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा में उमड़ गई है/ आपको बताते चलें आज के दिन विष्णु भगवान का वास गंगा जल होने से गंगा स्नान कर दान पुण करने से सभी भक्तों का मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं इस लिए खासकर बिहार, झारखंड के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए सुबह से पहुंच चुकी है,और मिथिलांचल के भी हजारों कांवड़िया अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर पैदल व वाहन से हर हर महादेव,मईया पार्वती की पूजा अर्चना करते हुए जयकारे लगाकर देवघर स्थित बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं/इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट में बेरिकेडिंग,एसडीआर,गौता खोर को लगाते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय के द्वारा गंगा घाट से लेकर पुरे शहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं/इस मौके पर अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमनन्द गिरी ने माघी पूर्णिमा के महत्व के बारे बताते हुए सभी भक्तों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को लेकर अजगैविनाथ मंदिर में रंग रोबन,सजावट की तैयारी की जा रही है/इस दौरान हजारों भक्त गण मौजूद थे

बाइट — अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमनन्द गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!