संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने झारखंड से भागलपुर आई एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. डीपी सिंह के क्लिनिक के सामने उस समय हुआ, जब एक टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो तेज गति में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराया। टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका की पहचान सोबी देवी, निवासी सोनाटार, झारखंड के रूप में हुई है। मृतका के पति बलदेव राय ने बताया कि वे मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने भागलपुर आए थे। स्नान के बाद लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि टोटो और चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा
बाइट — बलदेव दास परीजन
