महापौर और उप-महापौर ने शहरवासियों को दी सौगात, विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित प्याऊ का किया उद्घाटन

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर। शहर में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर निगम, भागलपुर की महापौर महोदया डॉ. बसुंधरा लाल एवं उप-महापौर डॉ. मो. सलाहुद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित प्याऊ का उद्घाटन किया।

ये योजनाएं नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत ‘पंचम राज्य वित्त आयोग’ के मद से पूर्ण की गई हैं।
प्रमुख विवरण:

वार्ड संख्या 28: बंगला कोठी रोड (संजय सिंह के घर के निकट) एवं रिफ्यूजी कॉलोनी दुर्गा स्थान के पीछे प्याऊ का उद्घाटन।

वार्ड संख्या 12: तफज्जुल हुसैन लेन (मो. मुस्ताक आलम के घर के निकट) एवं कबीरपुर रोड में प्याऊ का उद्घाटन।

लागत: प्रत्येक प्याऊ का निर्माण लगभग 7,32,500 रुपये की प्राक्कलित राशि से किया गया है।

इस अवसर पर महापौर महोदया डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है , नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संबंधित वार्डों के पार्षद, कनीय अभियंता और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!