संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) मनाया गया। यह दिवस देश की एकता, अखंडता एवं समरसता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने हेतु मनाया गया मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता की शपथ” दिलाई तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने का संकल्प दोहराया
*प्रतिज्ञा के उपरांत “डीआरएम मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन मालदा टाउन स्टेशन से लेकर लक्ष्मण सेन आउटडोर स्टेडियम तक किया गया।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सदस्य, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (मालदा) तथा विभिन्न विभागों के रेलकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए एकता और सद्भावना का संदेश दिया इसी प्रकार डीजल शेड, जमालपुर* में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई श्री कृष्ण कुमार दास, वरिष्ठ डीएमई/डीजल* ने अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की प्रतिज्ञा के पश्चात “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन डीजल शेड परिसर में किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश फैलाते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
