मल्हार महोत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग नितिन दुबे की शानदार प्रस्तुति ने किया दर्शकों को मंत्र मुग्ध

मल्हार महोत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग नितिन दुबे की शानदार प्रस्तुति ने किया दर्शकों को मंत्र मुग्ध

बिलासपुर, 31 मार्च 2026/मल्हार महोत्सव 2026 के दूसरे अंतिम दिन नितिन दुबे सुपरस्टार नाइट में छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग और सीजी रत्न नितिन दुबे ने अपनी अद्भुत लाइव प्रस्तुति से पूरे स्टेज को मंत्रमुग्ध कर दिया l मल्हार के ऐतिहासिक मेला मैदान में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष दर्शक रात 12 बजे तक नितिन दुबे को सुनने के लिए इन्तेज़ार करते रहे। जैसे ही नितिन दुबे ने माइक संभाले, पूरा माहौल जसगीत और छत्तीसगढ़ी धुनों से गूंज उठा। उनके सुपरहिट गीत — रायगढ़ वाले राजा, गोंदा तोला रे, चंदा रे, नील परी एवं अन्य लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी नगमों पर दर्शक पूरी तरह मंत्रमुग्ध होकर थिरकने लगे।

स्टेज पर उनकी आवाज की मिठास और परफॉर्मेंस की ऊर्जा देखकर लोग अंतिम तक और एक बार की मांग करते रहे। नितिन दुबे की इस शानदार प्रस्तुति को देखकर सभी कह रहे हैं ये तो असली सुपरस्टार नाइट थी l यह मल्हार महोत्सव 2026 का सबसे यादगार और मंत्रमुग्ध करने वाला पल बन गया। इस अवसर पर मल्हार महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसदश्री तोखन साहू ने श्री दुबे को शानदार प्रस्तुति देने के लिए बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को आधुनिक टच के साथ खूबसूरतीहै से पेश किया। उनकी मीठी आवाज ने हर किसी के दिल को छू लिया। पूरा कार्यक्रम यू ट्यूब पर नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट एवं मल्हार महोत्सव 2026 चैनल पर लाइव प्रसारित हुआ

रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!