मानवाधिकार संगठन की पांच सदस्यीय टीम ने बांका जिले का किया दौरा
संवाददाता शुभम कुमार बिहार।
बांका। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत इन दिनों बिहार में प्रत्येक सरकारी कार्यालयों का दौरा कर रही है ताकि गरीब असहाय व लाचार व्यक्तियों को सरकार से मिलने वाली हर योजनाओं से अवगत कराया जा सके। इसी बाबत आज संध्या 7 बजे संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने बांका जिले का दौरा किया। सर्वप्रथम संगठन की टीम नवादा थाना पहुंची और थाना अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार जी से संगठन के प्रतीक चिन्ह व बुके भेंट कर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की,बीते 5 वर्षों में संगठन के कार्य एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। तदनोपरांत थाना अध्यक्ष अपने दल बल व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बबरचक श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए।मंच पर पहुंचते ही श्री विभूति सिंह ने माइक संभाला और हजारों माता बहन व भाइयों को अपने संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी साथ ही एक नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को स्थानीय पुलिस प्रशासन व सरकारी कार्यालयों में कोई कठिनाई हो तो हमें सूचित करें हमारी टीम आप तमाम व्यक्तियों के साथ खड़ा रहेगा। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने मंचाशीन कथावाचिका वृंदावन से पधारी बहन प्रिया किशोरी जी को बुके व अंगवस्त्र भेंट कर उनकी मर्यादा को बढ़ाया।साथ ही अर्धशतक कार्यक्रम समितियों को भी अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। हजारों श्रद्धालुओं ने संगठन की गरीमा को समझा और तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।पांच सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ रोजगार प्रकोष्ठ बांका जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, रोजगार प्रकोष्ठ भागलपुर जिला मंत्री श्री अवधेश कुमार जी,गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष श्री नवीन कुमार जी, प्रशासनिक प्रकोष्ठ भागलपुर जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह जी ने अपनी महती भूमिका निभाई।
