बिलासपुर – मस्तूरी मंडलअनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पद पर विजय सुमन व मल्हार मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हेमंत नारंगे एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मल्हार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र जयसवाल की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार की गई।
विजय सुमन व हेमंत नारंगे एवं देवेंद्र जयसवाल की नियुक्ति पर उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी एवं मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला एवं मंडल नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा को भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। विजय सुमन व हेमंत नारंगे एवं देवेंद्र जयसवाल की नियुक्ति से समर्थकों एवं सहयोगियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महेंद्र सिंह राय संवाददाता
बिलासपुर (छ. ग.)
