मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा की वार्षिक आम सभा निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा स्थानीय श्री गौशाला प्रशाल में दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मयंक अग्रवाल द्वारा अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी युवा साथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
तदुपरांत चुनाव पदाधिकारी संजय सिंघानिया एवं मुनकी शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की गई। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत एकमात्र नामांकन युवा आयुष केजरीवाल का आया था एवं उनके नामांकन पत्र की जांच के उपरांत उसे वैद्य पाया गया तथा उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष आयुष केजरीवाल द्वारा सचिव के रूप में युवा अभिषेक बूबना तथा कोषाध्यक्ष के रूप में युवा आयुष छापोलिका के नाम की घोषणा की गई। मां संरक्षक श्री जगदीश चंद्र मिस पप्पू ने वर्तमान कार्यकाल की भरपूर सहाना की तथा कहां की अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में काफी साहनी कार्य किया। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को भी शुभकामनाएं दी तथा आशा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी भी भागलपुर शाखा का नाम प्रांत एवं राष्ट्र में ऊंचा करेगी। प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण करवाया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संरक्षक पवन बजाज , रवि केडिया , अरुण बाजोरिया मंच सदस्य रचित बजाज, रवि सर्राफ, अश्वनी जोशी मोंटी, आलोक अग्रवाल मोंटी,आलोक बजाज मोंटी,पंकज चूड़ीवाला,प्रहलाद चिरानीयां,आलोक मुरारका,ब्रजेश अग्रवाल,दिनेश महेशका,गौरव जैन,जॉनी संथालीया,पवन काली ,संदीप सराफ एवं अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
