मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में स्थानीय गौशाला परिसर में गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया।

मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में स्थानीय गौशाला परिसर में गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर,बिहार

भागलपुर।आज मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में स्थानीय गौशाला परिसर में गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम संयोजक युवा निकुंज लाठ ने बताया कि इस कार्यक्रम में हमने गौशाला परिसर में स्थित गौ माता को 10 किलो गुड़ 10 किलो चना 200 पीस रोटी एवं लगभग 25 किलो खीरा खिलाया। कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना,समर्पण एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।शाखा अध्यक्ष आयुष केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा का आध्यात्मिक महत्व भारतीय संस्कृति और धर्म में अत्यंत गहरा माना जाता है। गाय को “गौ माता” के रूप में पूजनीय माना जाता है, क्योंकि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार गौ सेवा करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
गाय की सेवा करने से मन में दया, करुणा और सेवा भाव उत्पन्न होता है, जो आध्यात्मिक उन्नति के लिए आवश्यक गुण हैं। यह अहंकार को कम कर विनम्रता सिखाती है। नियमित गौ सेवा से मन शांत होता है और ईश्वर के प्रति भक्ति बढ़ती है।
मान्यता है कि गौ सेवा करने वाला व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक संतुलन प्राप्त करता है तथा उसे ईश्वर की विशेष कृपा मिलती है। इस प्रकार गौ सेवा आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण साधन मानी जाती है।

आज के कार्यक्रम में सचिव अभिषेक बूबना,मुकेश भाटोलिया, शुभम खेमका,रोशन सिंघानिया,अर्पित डोकानियां,गौरव जैन,शिवम भारद्वाज,मनोज संथालिया,संदीप सर्राफ एवं अन्य सदस्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!