मायागंज अस्पताल के डॉक्टर पर पैसे लेकर इलाज करने का लगा आरोप
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर मायागंज अस्पताल के डॉक्टर पर पैसे लेकर इलाज करने का आरोप लगाया गया। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत के कुरपट गांव की निवासी माला देवी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, परिजनों का आरोप है कि मरीज से ऑपरेशन के लिए अवैध रूप से 40 हजार रुपए की मांग की गई थी, नाथनगर विधानसभा से राजद पूर्व प्रत्याशी रहे एस जेड हसन ने कहा कि बैजलपुर के मुखिया जी के माध्यम से सूचना मिलने के पश्चात्य मरीज एवं परिजनों से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत हुआ और इसकी पूरी सूचना जिला प्रशासन भागलपुर को भी संज्ञान में दिया ,आगे जेड हसन ने कहा कि अस्पताल से ही हमने हड्डी रोग के हेड से फोन पर बात कर अपने यूनिट में इलाज के लिए कहा और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने यूनिट में एडमिट लिया और बेड भी दूसरे जगह मुहैया कराया गया, अस्पताल अधीक्षक से भी बात कर आरोपी पर कार्यवाई करने की बात कही।और कहा कि जिसने भी सरकारी अस्पताल में पैसे की मांग की उन पर उचित कार्रवाई हो, और मरीज की समुचित इलाज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
बाइट:-जे हसन पूर्व प्रतियासी राजद पार्टी नाथनगर भागलपुर
