मेरठ में मिला शंकर इंटरप्राइजेज को सम्मान

 

मुरारी झा/ दरभंगा

दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल प्रखंड के शिवनगर घाट स्थित मिनी मेट्रो ई रिक्शा / ई – लोडर / ई -ऑटो के डिस्ट्रीब्यूटर शंकर इंटरप्राइजेज को मिनी मेट्रो कंपनी के द्वारा 05 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मेरठ में सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान प्रतिष्ठान के संचालक राजेश कुमार यादव को मिनी मेट्रो कंपनी के द्वारा L5 ऑटो के लांचिंग के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरजास सिंह, भूपेंद्र सिंह व आर. एस. एम. ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतिष्ठान के संचालक श्री राजेश यादव ने बताया कि यह सम्मान ग्राहकों के भरोसे पर उतरने एवं ग्राहकों के प्रति उचित व्यवहार व बेहतर सर्विस सपोर्ट के कारण मिला है।

उन्होंने बताया कि आगे ग्राहकों के सुविधा को देखते हुए मिनी मेट्रो के द्वारा युगों L5 ऑटो की लांचिंग की गई है जो भारत का सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला ऑटो है जिसे भारत सरकार के द्वारा मान्यता दी गई है। इसके साथ ही ‘तेजस’ , वीर ई -लोडर , राइड प्लस के साथ करीब 18 मॉडल जो भारत सरकार के द्वारा प्रमाणित है। वह अब दरभंगा के लोगों के लिए मिलना आरंभ हो जाएगा। जिससे यहां के लोगों को स्वरोजगार करने में आसानी होगी।

इसके साथ ही श्री यादव ने बताया कि इस सम्मान के बाद ग्रहको के प्रति बेहतर सर्विस देने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!