संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के अंतर्गत आज सभी संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023–27, सेमेस्टर-4 (MIC हिंदी) की परीक्षा आयोजित की गई। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा में लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।*
*परीक्षा की शुरुआत होने के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने यह आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर का था, जिससे वे परीक्षा में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस लापरवाही के कारण छात्रों में भारी रोष और निराशा भर गई है। छात्रों का कहना है कि वे पूरे सिलेबस की तैयारी कर परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन प्रश्नपत्र ने उनके भविष्य के साथ अन्याय किया है। साथ ही उक्त परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक द्वारा छात्रों से पूछे जाने पर यह कहा गया कि जो आता है वो लिख दो।*
*इसकी सूचना छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा को मिली तो वह विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक से मिलने विश्वविद्यालय पहुँचे और मामले को सामने रखा जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए दोषी प्रश्नपत्र निर्माण/मॉडरेशन से जुड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। MIC हिंदी की परीक्षा को रद्द कर पुनः सही सिलेबस के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाए अथवा छात्रों के हित में उचित वैकल्पिक निर्णय लिया जाए। साथ ही यह भी कहा कि सत्र ऐसे ही 5-7 महीने लंबित चल रही है। वही मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष ह्रषिकेश प्रकाश ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र इस विषय पर सकारात्मक और न्यायोचित निर्णय नहीं लेता है, तो छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मजबूरन लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।मांग करने वालो में रमण राठौड़, बिट्टू कुमार, शुभम कुमार, मोहित झा,आर्यन ,अभिनंदन कुमार आदि शामिल हो थे।
