भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 20 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहमत बाग में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बंगाल एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और भागलपुर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।छापेमारी के दौरान पुलिस ने हैंडलूम के आड़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री से 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सद्दाव, मोहम्मद शमशेर आलम, मोहम्मद असलम मुंगेर निवासी और मोहम्मद मुनाजिर नाथनगर निवासी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार यहां तैयार किए जा रहे हथियारों की आपूर्ति बड़े नेटवर्क के जरिए विभिन्न इलाकों में की जा रही थी। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस खुलासे से अवैध हथियार कारोबार पर बड़ी चोट लगी है

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!