भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बिहार व बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई—5 गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

एंकर:-भागलपुर जिले नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रहमतबाग मोहल्ले में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार व बंगाल एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नवनिर्मित मकान को घेरकर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि यहां अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे थे, जिनका संभावित संबंध आगामी बंगाल चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि शैलेंद्र कुमार सिंह सीटीएसपी के द्वारा प्रेस वार्ता कर की गई पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद सामान में देसी कट्टे, अर्धनिर्मित हथियारों के पुर्जे, बैरल, ट्रिगर मैकेनिज्म तथा हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न औजार शामिल हैं इससे स्पष्ट होता है कि यह स्थान सुनियोजित तरीके से संचालित मिनी गन फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा हथियारों की सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी।स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध हथियार कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!