नाथनगर विधानसभा के लिए एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह सम्मेलन आगामी 19 सितम्बर को जगदीशपुर स्थित लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगा।

लोजपा (रा.) के प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी विजय कुमार यादव और जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान ने मंगलवार को सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के ठहराव, सुरक्षा व्यवस्था और मंच निर्माण की समीक्षा की गई।

विजय कुमार यादव ने कहा कि इस बार एनडीए की जीत तय है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे रोजगार सृजन के प्रयास और चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन के साथ कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे।

स्थानीय नेताओं का मानना है कि 19 सितम्बर का यह सम्मेलन नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की चुनावी रणनीति और अभियान की दिशा तय करने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!