राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
व्यवहार न्यायालय भागलपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय भागलपुर श्री राजकुमार राजपूत, अपर जिला सत्र न्यायाधीश- 1 श्री मिलन कुमार, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सब जज 1 श्री धर्मेंद्र कुमार पांडे, जिला बार एसोसिएशन के सचिव सह महासचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर श्री अंजनी कुमार दुबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां हजारों की संख्या में लोग अपने मामले के निष्पादन के लिए आए हुए हैं। इसमें हमारे विद्वान न्यायाधीश एवं विद्वान अधिवक्तागण भी लोक अदालत में मामलों के निष्पादन करने हेतु उपस्थित हैं।
उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारियों को निर्देशित किये हैं कि अधिक से अधिक मामले का निष्पादन लोक अदालत में करावें ताकि आम लोगों को बड़ी राहत मिल सके। अन्यथा इन शमनीय (compoundable) वादों का अतिरिक्त बोझ न्यायपालिका पर पड़ेगा और न्यायपालिका का महत्वपूर्ण सुनवाई प्रभावित होगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक शमनीय मामलों का निष्पादन हो ताकि न्यायपालिका महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई तेजी से कर सके ।
