भागलपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर के रीति रिवाज गार्डन, लहरी टोला में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथियों एवं छात्र साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रशांत बनर्जी जी ने की। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के माननीय पर्यवेक्षक, उड़ीसा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री देवाशीष पटनायक तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं के सशक्तिकरण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी कला, ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!