मद्यानषध के विरूद्ध नवगछिया पुलिस का बड़ा कारवाई, पुआल लदे ट्रैक्टर से कुल-756 लीटर विदेशी शराब बरामद, 01 विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध..

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर चालक बिहपुर की ओर भारी मात्रा शराब लेकर आ रहा है।

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतू भवानीपुर थाना टीम द्वारा एन०एच०-31 स्थित थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर को रोका गया। जाँच के क्रम में ट्रैक्टर से कुल-756 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त ट्रैक्टर को जप्त करते हुए विधि विरूद्ध चालक को निरूद्ध किया गया।

इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या-35/26 दिनांक-05.02.26 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य तस्करों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगीः-

1. विदेशी शराब-756 लीटर

2. ट्रैक्टर-01

3. मोबाईल-01

दिनांक-05.02.26 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम जमुनिया स्थित नरेश साव के घर से कुल 5.95 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या-12/26 दिनांक-05.02.26 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगीः-

1. देशी शराब – 5.95 लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!