रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लाजपत पार्क मैदान में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस मौके पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह, श्री नीतीश मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन में जदयू महानगर जिला अध्यक्ष संजय शाह, जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर पांडे, विधानसभा प्रभारी रणधीर जायसवाल, वरिष्ठ नेता राकेश ओझा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सड्डू साईं, मोनी दूबे, संजू तिवारी, दीपक सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, महानगर प्रवक्ता राहुल सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी शाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष यास्मीन अंसारी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा मोदी, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष सागर हरि, सेक्टर अध्यक्ष सुबोध शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हज़ारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे और नारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। मंच से संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता शेखर पांडे ने कहा—
“तमाम मुश्किलें आए भी तो इरादा न बदलना, इज्जत की बात है इसको बनाए रखना।”
उन्होंने घोषणा की कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा से निभाना होगा।
सम्मेलन के दौरान जय जदयू, जय नीतीश कुमार, जय जय एनडीए जैसे नारों से पूरा लाजपत पार्क मैदान गूंज उठा।
