रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
बांका के धनकुंड थाना में थानेदार सुभाष पासवान के तबादले के बाद नवपदस्थापित थानेदार सूरज कुमार सिंह ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद थाना परिसर में सभी से परिचय लिया , जिसमें थाने के सभी बिहार पुलिस के ओचक निरीक्षक कमलेश एवं प्रकाश जैसे अन्य सिपाही ने इनका स्वागत किया। नए थानेदार ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस और आम लोगों की संयुक्त जिम्मेदारी है उपस्थित सदस्यों से थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संवेदनशील स्थानों, सामाजिक गतिविधियों और आपसी विवाद की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की । इसके साथ ही थानेदार ने आसपास की संवेदनशील इलाकों के बारे में भी अपने थाने के सदस्यों से फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील कि किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके
नवपदस्थापित थानेदार ने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस सतर्कता के साथ कार्य करेगी और आम लोगों के सहयोग से शांति व सौहार्द बनाए रखा जाएगा।
