जदयू कार्यालय में केक काटकर मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

किशनगंज , 1 मार्च: नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जदयू कार्यालय में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। पार्टी के प्रदेश , वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। केक काटने के बाद मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!