मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी को दी 649 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मधुबनी, बिहार |ज़की हमदम
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ₹649 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने ₹426 करोड़ की लागत से पुरानी कमला एवं जीवछ कमला नदी के पुनर्जीवीकरण एवं इन नदियों पर चार अदद वीयर एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इसके साथ ही उन्होंने ₹31 करोड़ 13 लाख की लागत से माँ सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के जयनगर शहीद चौक के पास ₹178 करोड़ की लागत से रेल ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया, जो क्षेत्र के यातायात को बेहतर बनाएगा।

इसके अलावा, ₹14 करोड़ 53 लाख की लागत से मधुबनी में एक आधुनिक अंतर्राज्यीय बस अड्डा के निर्माण कार्य की भी नींव रखी गई, जिससे आम यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इन परियोजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को आधारभूत संरचना, पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *