अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुए

अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुए

बिलासपुर – मस्तूरी तहसील 10/03/2026 को तहसील परिसर मस्तूरी में तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी/पचपेड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सम्माननीय सदस्य चंद्र प्रकाश जांगड़े, अनिल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सभापति जिला पंचायत चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, दामोदर कांत, सचिव प्रदेश कांग्रेस अशोक राजवाल के साथ अंचल के जनप्रतिनिधि , एवं अंचल के पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम में मंच संचालन के दायित्व का सफल निर्वाह अधिवक्ता संघ के संरक्षक राजकिशोर पांडेय द्वारा किया गया । सर्वप्रथम अतिथियों ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । दिनेश पाटिल, दिलीप शर्मा, गोपाल अकेला, रमेश सिंह आदि अधिवक्ताओं द्वारा पुष्पहार से अतिथियों को सम्मानित किया गया ।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश जांगड़े द्वारा अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल अकेला, सचिव सुखसागर सोनवानी, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम सांडेय, ग्रन्थालय सचिव देवेंद्र कुमार राय, क्रीड़ा सचिव भरत लाल अंचल, मीडिया प्रभारी मनीष भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल भारद्वाज, कृष्ण कुमार पटवर्धन, संदीप मिश्रा, संजीव खरे, लखन लाल केवट एवं शिवकुमार केवट को निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों के निर्वाह के लिए शपथ दिलाया गया ।

अधिवक्ता संघ की ओर से सचिव सुखसागर सोनवानी, अध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं संरक्षक दिनेश पाटिल द्वारा उद्बोधन किया गया जिसमें मुख्य रूप से तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव तथा मस्तूरी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना की आवश्यकता तथा उसके लिए सकारात्मक प्रयासों की चर्चा की गई । उपाध्यक्ष गोपाल अकेला ने अतिथियों के सम्मान में छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया ।

राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश जांगड़े तथा अनिल सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं के हित में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने एवं मस्तूरी में व्यवहार व्यायालय की स्थापना के लिए उचित मार्गदर्शन के साथ सकारात्मक प्रयास का वचन दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में तहसील परिसर की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग का संकल्प लेते हुए संघ के पदाधिकारियों के हाथों सहयोग राशि का लिफाफा सौंपा, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत एवं सतकली बावरे ने अपने संबोधन में अधिवक्ता संघ को सभी समस्याओं के समाधान में सहयोग देने का निश्चय जताया ।

कार्यक्रम में समस्त अधिवक्ताओं के अतिरिक्त भारी संख्या में अंचल के जन प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु एवं उत्साही जनता की उपस्थिति सराहनीय रही ।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष दिलीप शर्मा द्वारा सम्माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया ।

रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!