बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा राज्यसभा सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा राज्यसभा सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

जदयू जिला कार्यालय भागलपुर से जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी हमारे सर्वमान्य नेता हैं और उनका हर निर्णय पार्टी तथा बिहार के हित में होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता पूरे देश में सम्मान के साथ देखी जाती है। उनके मार्गदर्शन में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
वे बिहार की जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हैं।मुख्यमंत्री जी का जो भी निर्णय होता है, वह गहन विचार-विमर्श और राज्य तथा देश के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है। इसलिए उनका हर निर्णय स्वागत योग्य है और हम मुख्यमंत्री के पद को त्यागने से दुखी हैं परन्तु उनके फैसलों का सम्मान करते हैं।

जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि चाहे महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो, दलित , अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ों के सम्मान की बात हो या युवाओं के विकास की—माननीय मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा और आयाम दिया। उनके नेतृत्व में बिहार में भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ, जिससे आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई।
श्री नीतीश कुमार जी का मुख्यमंत्रित्व काल वास्तव में बेमिसाल रहा है। बिहार की जनता उन्हें सदैव विकास पुरुष के रूप में याद रखेगी।राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का उनका निर्णय दूरदर्शी है और उनका अनुभव देश के उच्च सदन को भी नई दिशा देगा। उनका राज्यसभा का सफर भी बिहार के लिए गौरवशाली रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!