रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।
भागलपुर।खानकाह पीर दमड़ीया शाह मार्केट खलीफा बाग भागलपुर में एक दिवसीय भाव एवं ऐतिहासिक शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद् शाहीन ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक इंजीनियर अब्दुल कदिर उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशादुल्लाह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन खानकाह पीर दमड़ीया के सज्जादा नशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज एवं जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ सर के गणमान्य लोग उपस्थित थे । मुख्य अतिथि इंजीनियर अब्दुल कदिर ने अपने संबोधन शिक्षा के महत्व एवं उसकी जागरूकता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा दीनी एवं धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर शिक्षा दी जा रही है। यहां से हर साल 500 एमबीबीएस डॉक्टर तैयार हो रहे हैं । यहां शिक्षा के साथ-साथ शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया जाता है। इंजीनियर कबीर ने बताया हमारे संस्थाओं के द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर शिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहे हैं भागलपुर में भी प्लस टू लेवल का आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी साथी मदरसा प्लस भी कायम किया जाएगा जहां दीनी एवं अंग्रेजी शिक्षा छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा। अब्दुल कदिर ने कहा कि हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है सुपर पावर बन सकता है जब देश के नौजवान शिक्षित हो जाएं । एक डॉक्टर एक इंजीनियर बनने से पहले बेहतर है कि एक इंसान बन जाएं मानवता से बढ़कर कोई शिक्षा नहीं है।सकता है बिहार स्टेट वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरशादउल्लाह ने बताया के खानकाह पीर दमड़ीया के द्वारा शिक्षा के महत्व एवं जागरूकता पर जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है काबिले तारीफ और सराहनीय है यहां से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य बराबर किए जाते रहे हैं और अम्न शांति और आपसी भाईचारा का पैगाम दिया जाता रहा है। शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक अब्दुल कदिर शिक्षा का अलग जगह रहे हैं और उन्होंने बिहार मे भी शिक्षा का अलग जगाने का काम कर रहे हैं तथा भागलपुर में भी एक 10 + 2 अस्तर का आवासीय विद्यालय स्थापित करने का ऐलान किया है जो अत्यंत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है। शिक्षा से ही देश का विकास होगा और यहां के नौजवानों को एक नई दिशा दशा मिलेगी। सैयद शाह अली सज्जाद ने कहा कि देश की तरक्की और समाज के साथ-साथ शहर की तरक्की तालीम से ही मुमकिन है आज स्कूल खोलने की जरूरत है शिक्षा से ही देश की औरतों की तरक्की होगी। उन्होंने बुनियादी शिक्षा को आधार बताते हुए कहा कि स्कूल की तालीम को बेहतर बनाया जाए ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिले। जिस मकसद से शहीन ग्रुप और इंस्टीट्यूशंस के द्वारा शिक्षण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं उसमें कामयाबी मिले। अपने अध्यक्षीय भाषण यह भाषण में सज्जादा नशीन सैयद हसन ने कहा की हमारी दावत पर देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद इंजीनियर अब्दुल कदीर साहिब शिक्षा का रोशनी फैलानने भागलपुर आए हैं हम उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं यह ईश्वर और अल्लाह की बड़ी कृपा है के इस प्रोग्राम में राज्य एवं जिला के शिक्षाविद शामिल हुए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा सैकड़ो शिक्षण संस्थान स्थापित कर शिक्षा का अलख जगह रहे हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि जो काम भी नियत की पवित्रता और खुलूस के साथ किया जाए तो पंजाबी जरूर मिलती है और उसे दुनिया सलाम करती है। आज शहीन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा देश के विकास और शिक्षा के प्रकाश को बढ़ा रहे हैं जिस देश हमारा आगे बढ़ेगा और विकास होगा। सैयद हसन ने कहा कि इस्लाम धर्म में भी पहले संदेश शिक्षा का दिया गय जो अपने आप में शिक्षा के महत्व को बताता है शिक्षा से ही इंसानियत का सबक मिलता है। भागलपुर के गोराडीह में भी शाहीन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ग्रुप की सहायता से 10 + 2 आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा। धन्यवाद अध्यापक करते हुए सज्जादा नशीन ने कहा कि शिक्षा के विषय पर जो कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें सभी जाति धर्म के लोग शामिल हुए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में सैयद शाह अली सज्जाद आलम प्रकाश चंद्र गुप्ता डॉ मजहर अख्तर शकील ऐनुल होदा शबाना दाऊद दो देव ज्योति मुखर्जी आफताब अहमद मौलाना मासूम राजा हाजी मोहम्मद शमीम रिजवी दाऊद अली मेराज शाबान बदर खान आदि समेत शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
