पचपेड़ी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील।

पचपेड़ी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील।

पचपेड़ी -होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पचपेड़ी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार नीलम पिस्दा एवं थाना प्रभारी राज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। थाना प्रभारी राज सिंह ने सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के दौरान गांवों में किसी भी प्रकार का मदिरा सेवन कर हुड़दंग मचाने या नशे की हालत में वाहन चलाकर शांति भंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांति और सौहार्द के साथ होली मनाएं।तहसीलदार नीलम पिस्ता ने भी उपस्थित ग्रामीणों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
बैठक के अंत में सभी क्षेत्रवासियों को होली महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया

रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!